CM, योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक मुम्बई में गिरफ्तार

देश
सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुम्बई : महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बम विस्फोट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान कामरान अमीन खान के तौर पर हुई है। पुलिस कल उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी। बता दें कि, उसने यूपी पुलिस के 112 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दी थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ जी को जान से मारने की धमकी देने वाले मोहम्मद कामरान अमीन खान को मुम्बई एटीएस नें मुंबई के चुना भट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को लखनऊ पुलिस (यूपी) ने गोमती नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए 24 मई का राशिफल

जिसके बाद यूपी पुलिस ने मुंबई में संदिग्ध होने के बारे में महाराष्ट्र एटीएस को सूचित किया था। गिरफ्तार आरोपी को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स को सौंप दिया गया है। उसे कल मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में गुरुवार देर रात लगभग साढ़े बारह एक व्हाट्सऐप नंबर पर आई थी। यह मैसेज यहां के सोशल मीडिया डेस्क के नंबर 7570000100 पर आया था। मेसेज में लिखा था, ‘सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है वो।’ यह मैसेज आने के बाद उच्चाधिकारियों को इसी सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: भारत में एक और रहस्यमय बीमारी ने दी दस्तक, बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा, जान लें इसके लक्षण

इस शख्स के खिलाफ गोमती नगर थाने में धारा 505 (1) बी, 506 और 507 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब योगी को इस तरह से जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले बिहार पुलिस के एक जवान को भी पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस इस जवान को बिहार से गिरफ्तार कर लाई थी। बिहार पुलिस का यह जवान उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला था। आरोपी का नाम तनवीर खान था।

यह भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा पर और बढ़ा तनाव, चीन लगातार बढ़ा रहा सैनिक, गाड़े 100 टेंट

 

TIME FOR NEWS पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

 

कुछ बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *