दिल्ली के सरकारी अस्पताल के डीन की हालत गंभीर, बेटी ने सोशल मीडिया पर पूछा help timefornews.in

दिल्ली के सरकारी अस्पताल के डीन की हालत गंभीर, बेटी ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद

BREAKING दिल्ली NCR

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान के डीन डॉ. राजीव सूद की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोना संक्रमित होने के चलते डॉ. सूद अपने घर पर आइसोलेशन में थे, लेकिन दो दिन पहले उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को उनकी डॉक्टर बेटी ने सोशल मीडिया पर प्लाज्मा थैरेपी के लिए ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के डोनर से प्लाज्मा दान करने की अपील भी की। हालांकि, इस दौरान इस मैसेज को सोशल मीडिया पर दिल्ली के अन्य डॉक्टरों ने उनकी मदद को कई वॉट्सग्रुप में पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप आधा घंटे में ही एक डोनर उन्हें मिल गया।

यह भी पढ़ें: अस्पताल के एक डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, सुनते ही होश उड़ गए

दरअसल, आरएमएल के डीन डॉ. राजीव सूद कुछ ही दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके चलते वे होम आइसोलेशन में रह रहे थे। हालांकि, बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

डॉ. राजीव सूद की बेटी डॉ. तानवी सूद मणिपाल अस्पताल में कैंसर विभाग की रेजीडेंट डॉक्टर हैं। पिता की तबीयत गंभीर होने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पहुंचीं तानवी ने शुक्रवार को फेसबुक पर पिता की गंभीर हालत के बारे में जानकारी देते हुए प्लाज्मा डोनेट की अपील की। हालांकि, इसके ठीक आधे घंटे बाद उन तक मदद पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर : 1 जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

गौरतलब है कि अस्पताल में COVID-19 विभाग का प्रबंधन देख रहे यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव सूद ने बीते शनिवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जो पॉजिटिव निकला। इसका पता चलते ही वह होम क्वारंटाइन में चले गए थे। राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल कोरोना महामारी के मामलों का नोडल सेंटर है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख?

यह भी पढ़ें: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए 29 मई का राशिफल

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *