नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की कोरोना वायरस के विरुद्ध जारी है जंग

NDMC दिल्ली NCR

नई दिल्ली : [टाईम फॉर न्यूज़ ] पालिका परिषद द्वारा कमर्शियल बिल्डिंग्स, अन्य कार्यालय भवनों और मुख्यालय – पालिका केंद्र के लिए एक व्यापक कीटाणुशोधन अभियान शुरू किया है।

पालिका परिषद के कुछ कर्मचारियों को COVID-19 पॉजिटिव होने के मद्देनजर, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपने सभी वाणिज्यिक भवनों में एक व्यापक कीटाणुशोधन ( सैनिटाइजेशन ) अभियान शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें मुख्यालय- पालिका केंद्र को भी शामिल किया गया है , यह सैनिटाइजेशन अभियान परिषद के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की भवन रखरखाव शाखा द्वारा चलाया जाएगा ।

यह भी पढ़ें: दिल्ली : वेस्ट विनोद नगर के पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल सिंह उर्फ भुरू की गोली मार की हत्या

इस अभियान में पालिका परिषद की कमर्शियल बिल्डिंग्स में कमरों को कीटाणुशोधन किया जाएगा, जहां से किसी कर्मचारी या किसी अधिकारी के COVID-19 पॉजिटिव होने की सूचना मिली है या मिलेगी। पालिका परिषद की कमर्शियल बिल्डिंग के अलावा सभी अन्य कार्यालय परिसरों का भी सैनिटाइजेशन जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: MSME सेक्टर को मिली बड़ी राहत, सरकारी बैंकों ने बांटे हजारों करोड़ रुपये के लोन

कमर्शियल बिल्डिंग्स में स्थित और जहां से COVID-19 पॉजिटिव मामलों की सूचना दी जाती है और अन्य सभी कार्यालयों में, संबंधित विभागाध्यक्ष पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को सूचित करेंगे, जिससे ऐसे ऑफिस परिसर का तुरन्त गहन कीटाणुशोधन करवाया जा सकें। वह दफ्तर का कमरा जो उस कर्मचारी से संबंधित है, जिसे COVID-19 पॉजिटिव बताया गया था, कीटाणुशोधन के दिन बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें: आगरा पुलिस : नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया अभियान

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *