बिहार में सुशांत की मौत पर सियासत तेज, JAP ने की CBI जांच की मांग, AAP ने फिल्म उद्योग पर लगाया बड़ा आरोप

देश

पटना : (PS) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर रविवार को बिहार में विभिन्न दलों ने नेताओं ने शोक प्रकट किया। राजपूत बिहार के रहने वाले थे। राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजपूत के निधन पर दुख जताया। कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘आत्महत्या कोई समाधान नहीं है।’’ विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शोक संदेश जारी किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा कि सुशांत अब नहीं हैं।

UPDATES: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, छह महीने से डिप्रेशन में थे

पूर्व सांसद लवली आनंद और पप्पू यादव अभिनेता के राज्य में स्थित घर गए और राजपूत के पिता के प्रति संवदेना व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में संदेह जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की। आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि ‘‘फिल्म उद्योग में बिहारियों के खिलाफ वैर की भावना’’ के कारण अभिनेता को 34 साल की कम उम्र में मौत को गले लगाना पड़ा।

यह भी पढ़ें : ओली सरकार के कदम को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका

यह भी पढ़ें : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए 15 जून का राशिफल

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *