Gurugram police कमिश्नर दफ्तर में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

BREAKING दिल्ली NCR

संवाददाता : गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ऑफिस में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शिकायत करने आई एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते पुलिस कर्मियों ने महिला से पेट्रोल की बोतल और माचिस छीनकर उसे हिरासत में ले लिया। अब महिला को दफ्तर के एक कमरे में बंद कर दिया गया है। घटना के बाद से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना गुरुवार दोपहर दो बजे की है। यह महिला पुलिस आयुक्त के दफ्तर में आई थी। बताया जा रहा है कि महिला ऊपर एसीपी से मिलकर आई थी। इसके बाद सीढ़ियों के पास आकर उसने अपने ऊपर बोतल में रखा पेट्रोल छिड़क लिया। जब वह माचिस से आग लगाने की कोशिश कर रही थी, उसी समय महिला पर वहां तैनात पुलिस कर्मियों की नजर पड़ गई।

पुलिस कर्मियों ने दौड़कर महिला के हाथ से माचिस छीन ली और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। अब महिला से पूछताछ की जा रही है।

चश्मदीद महिला शांति देवी के मुताबिक, वह महिला किसी थाने की एसएचओ के पास गई थी, लेकिन उसने उसकी नहीं सुनी। एचएचओ ने उसे अपने हिसाब से कार्रवाई करने की बात कहकर मरने के लिए कह दिया था। इसके बाद परेशान महिला पुलिस आयुक्त दफ्तर में आई थी। अब पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *