उत्तरी दिल्ली निगम की पूर्व उपमहापौर पूर्णिमा विद्यार्थी का निधन

उत्तरी दिल्ली निगम की पूर्व उपमहापौर पूर्णिमा विद्यार्थी का निधन

दिल्ली NCR दिल्ली नगर निगम

पूर्वी दिल्ली : [टाईम फॉर न्यूज़ – रवि डालमिया] उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व उपमहापौर पूर्णिमा विद्यार्थी की शनिवार को मौत हो गई। पिछले कई दिनों से उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कोरोना पॉजिटिव थीं।

यह भी पढ़ें : जानिए कैसा रहेगा आप की राशि पर सू्र्य ग्रहण का असर, किसे होगा लाभ, किसे होगी हानि, देखिए

जानकारी के अनुसार, गत एक जून को उनको मामूली बुखार आया था जिसके बाद उन्हें खांसी व जुकाम की शिकायत हुई।तबीयत अधिक बिगड़ी तो परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पूर्णिमा विद्यार्थी पटेल नगर से पार्षद थीं। वर्ष 2013 में उन्हें निर्विरोध उपमहापौर चुना गया था।  उपमहापौर की मौत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर  लिखा कि  पूर्व उपमहापौर पूर्णिमा विद्यार्थी का निधन का शोक समाचार मिला। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद: CMO ऑफिस सील 2 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *