कानपुर : विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

BREAKING उत्तर प्रदेश

कानपुर : विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने के आरोप में चौबेपुर पुलिस (कानपुर) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बिकरू कांड के दो आरोपितों को अपने घर में शरण दी थी। बिल्हौर सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरो‌पितों की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गोले का मंदिर निवासी ओमप्रकाश पांडेय और सागर ताल‌ के अनिल पांडेय के रूप में हुई है। ये वांछित इनामिया अपराधी शशिकांत पांडेय व शिवम दुबे को शरण दिए थे। दोनों के‌ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली से लगे नोएडा व गाजियाबाद के सारे बॉर्डर सील, जरूरी सेवा वाले लोगों पर रोक नहीं

वहीं, विकास दुबे के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद कृष्णानगर पुलिस (लखनऊ) ने फरार चल रहे उसके छोटे भाई दीप प्रकाश उर्फ दीपक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में पुलिस ने उसकी पत्नी अंजलि से पता चले बैंक खातों का ब्योरा खंगाला। दो बैंक खातों का ब्योरा कानपुर से मंगवाया गया। लखनऊ में भी दीप के परिवार का एक बैंक खाता मिला है। वहीं दीप के अभी तक न मिलने पर पुलिस ने उसका गैर जमानती वारंट लेने की कवायद भी तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें : पंजाब एण्ड सिंध बैंक के दो खातों में 112 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी देश

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मार गया। कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में विकास दुबे मुख्य आरोपी था। इस वारदात के बाद विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस की माने तो उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एनकाउंटर हुआ और वह मारा गया।

इसे भी पढ़ें : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए 11 जुलाई का राशिफल

स्टूडेंट्स टाईम फॉर न्यूज़ पर सबसे पहले नतीजे चेक कर सकते हैं। दिए टाईम फॉर न्यूज़ लिंक पर क्लिक करें और मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2020 चेक करें।

 

इसे भी पढ़ें : चीनी निवेश की वजह से Paytm का भी हो सकता है बहिष्कार, Mobikwik के समर्थन में आए लोग  

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *