गौवंश के लिए गौ माता सेवा संस्था लगातार कर रही है सराहनीय कार्य

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद

गाजियाबाद : [टाईम फॉर न्यूज़ – प्रभात तिवारी] ग़ाज़ियाबाद स्थित गौ माता सेवा संस्था पिछले तीन वर्षों से गौवंश के हित में निरंतर कार्य कर रही है इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आज गौ माता सेवा संस्था के द्वारा क्रासिंग रिपब्लिक की GH 7 सोसाइटी में गौ ग्रास पात्र लगवाया गया जिसमे स्थानीय सोसाइटी में रहने वाले परिवारों के द्वारा पहली रोटी गाय की निकलने वाली गौ ग्रास पात्र में  प्रतिदिन एकत्रित की जायेगी ओर गौ माता सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा वो रोटी लावारिस गौ माताओ एवं नांदियो तक पहुँचायी जायेगी।

इस सामाजिक कार्य में गौ माता सेवा संस्था की  कार्यकारणी अध्यक्ष गुरप्रीत ढिल्लों, गौ सेवक रेयांश गोस्वामी, गौ सेवक हर्ष ठाकुर, सौरभ प्रजापति,जनसेवक विकास हिन्दू, राजू, सुन्दर एवं सोसाइटी के त्रिलोक चंद अग्रवाल व विशाल त्रिपाठी मौजूद रहे।
अध्यक्ष गुरप्रीत ढिल्लों बताया की हम धीरे धीरे अपनी टीम में और सदस्यों  को अपनी संस्था में जोड़ रही है ताकि सभी जगहों पर गौ माता को भोजन कराया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *