बीजेपी की महिला पार्षद ने निगम आयुक्त के निजी सचिव को चप्पलों से पीटा

BREAKING उत्तर प्रदेश वृन्दावन

वृन्दावन : [टाईम फॉर न्यूज़-कृष्णा शर्मा] नगरनिगम की बहु प्रतीक्षित विकास बोर्ड बैठक उस समय हंगामा बैठक में तब्दील हो गयी जब भाजपा की महिला पार्षद ने नगरायुक्त पर चप्पल से हमला करने की कोशिश की। निगमकर्मियों ने बमुश्किल महिला पार्षद पर काबू पाया। महिला पार्षद के इस कृत्य पर जहाँ निगमकर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वही नगर के भाजपा पार्षदों ने भी उक्त प्रकरण को असंवैधानिक बताते हुए हाईकमान से संगठनात्मक कार्यवाही की मांग की है। मथुरा के एक होटल में आयोजित नगरनिगम की विकास बोर्ड बैठक में नगरायुक्त रविन्द्र कुमार मांदेड पर भाजपा की महिला पार्षद दीपिका रानी ने आरोप प्रत्यारोप करते हुए चप्पल से हमला करने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें : डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है तनिमा गुप्ता

अचानक महिला पार्षद के इस कृत्य से बैठक में एकबारगी तो सन्नाटा सा छा गया। नगरायुक्त के पीए ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए पार्षद को बीच मे ही रोक लिया। लेकिन तब तक महिला ने पीए पर ही तड़ातड़ चप्पलों की बौछार कर दी। हंगामा बढ़ता देख अन्य लोगो ने पार्षद को रोकने का प्रयास किया तब तक नगरायुक्त बैठक से अन्यत्र चले गये। महिला पार्षद के इस कृत्य से निगमकर्मी भारी आक्रोशित है। उनका कहना है कि भाजपा शासन में जब आलाधिकारी ही सुरक्षित नही है। तो अन्य निगमकर्मी कैसे भयमुक्त होकर कार्य करे। पार्षद द्वारा किया गया यह कार्य कतई न्यायोचित नही है। मुख्यमंत्री जी इसमे संज्ञान लेकर न्याय करे। इसी क्रम में नगर के अन्य पार्षदों ने भी महिला पार्षद के इस कृत्य को असंवैधानिक बताते हुए आपत्तिजनक बताया है।

इसे भी पढ़ें : युवा वर्ग नशे की आदत से बचें और अपने परिवार के सपनों को साकार करें : गुरप्रीत कौर दीओ उप महानिदेशक पुलिस पंजाब

स्टूडेंट्स टाईम फॉर न्यूज़ पर सबसे पहले नतीजे चेक कर सकते हैं। दिए टाईम फॉर न्यूज़ लिंक पर क्लिक करें और मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2020 चेक करें।

 

इसे भी पढ़ें : चीनी निवेश की वजह से Paytm का भी हो सकता है बहिष्कार, Mobikwik के समर्थन में आए लोग  

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *