मंत्री सुरेश खन्ना ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्था देख जताई नाराजगी, अधिकारियों को हड़काया

उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ : [टाईम फॉर न्यूज़–विकास कुमार] प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए 100 बेड का वार्ड तैयार रहे। गभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिले। वहीं मेडिकल से बंदरों को भगाने के लिए लंगूर का लाया गया। इस दौरान लंगूर को सैनिटाइज भी किया गया।

वहीं उन्होंने यह भी पता कि अस्पताल में कितने मरीड आ रहे और कितनों की जांच हो रही है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की हालत देखते हुए कहा वे व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है। 3000 मरीज ओपीडी में आते होंगे, अब कुल 46 आए। यह गलत है और कुछ कमी है। इस दौरान जिलाधकारी अनिल ढींगरा, सीएमओ और प्राचार्य साथ रहे।
इसके बाद मंत्री सुरेश खन्ना नॉन कोविड इमरजेंसी में पहुंचे और वहां मरीजों का हाल जाना। उन्होंने मरीजों से पूछा की दवाइयां और खाना समय से मिल रहा है या नहीं। खाने की गुणवत्ता कैसी है। इसके बाद एक्स-रे यूनिट भी देखी।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए O2 जून का राशिफल दैनिक राशिफल

उन्होंने बताया कि सूचनाएं मिल रही थी गंभीर मरीजों को कोविड की वजह से इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रशासन से गर्भवती महिलाओं और अब तक कितने पॉजिटिव मिले, कितने भर्ती हुए, कितनों की मौत हुई और ओपीडी में अभी तक कितने मरीज देखें गए। इन सभी की सूचनाएं मांगी है। वहीं रिकॉर्ड को लेकर अस्पताल के अधिकारी एक दूसरे को देखने लगे तो मंत्री ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को हड़काया। कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि सारा रिकॉर्ड अपडेट होना चाहिए।

उधर, इमरजेंसी से बाहर किए गए तीमारदारों की भी मंत्री सुरेश खन्ना ने समस्याएं सुनी। इन लोगों का आरोप है कि दवाई बाहर से लेनी पड़ रही है। साथ ही कहा कि पीपीई किट खुद बाहर से ही लानी पड़ रही है। मंत्री से लोगों ने शिकायत की कि इमरजेंसी में सफाई के लिए भी 200 रुपये मांगे जा रहे है। मंत्री ने कहा जल्द यह परेशानी दूर होगी। उन्होंने आश्वासन दिया जल्द कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सीएमओ को कहा, लोगों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें।
वहीं मेडिकल इमरजेंसी के बाहर कोरोना सस्पेक्ट मरीजों के परिजन मंत्री सुरेश खन्ना को अपनी समस्याएं बताते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए।

यह भी पढ़ें:

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *