उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर हिन्दू राव अस्पताल डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करने पहुचे

BREAKING दिल्ली NCR

पूर्वी दिल्ली : [टाईम फॉर न्यूज़ – रवि डालमिया/जगजीत सिंह] उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर हिन्दू राव अस्पताल डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करने पहुचे एक महीने की सैलरी देने की घोषणा की लेकिन एक महीने की सैलरी की घोषणा से नाराज डिक्टरों ने किया विरोध एम सी डी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
डॉक्टर और मेयर के बीच हुई नोक झोंक : आर्थिक संकट से जूझ रही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में पिछले तीन महीनों से सेलरी नही मिलने से नाराज डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हुए है हड़ताल खत्म करने के लिए आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश हिन्दू राव अस्पताल पहुचे और एक महीने की सैलरी देने की घोषणा की घोषणा करते ही डॉक्टरों का सब्र का बांध टूट गया और निगम व महापौर के खिलाफ नारेबाजी की डॉक्टरों का कहना है कि हमे एक महीने की सैलरी नही हमारी सभी बकाया सेलरी देने की घोषणा की जाए उसके बाद ही हड़ताल खत्म होगी।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गाजीपुर इलाके में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया उद्घाट

इसको लेकर मेयर और डॉक्टरों के बीच नोक झोंक भी हुई काफी देर तक महापौर डॉक्टरों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े रहे जिसके बाद महापौर को दो महीने की बकाया सेलरी देने की घोषणा के बावजूद डॉक्टर हड़ताल खत्म नही की ।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम डॉक्टरों का साफ कहना है कि जब तक हमारी पूरी पिछली बकाया सेलरी नही दी जाती तब तक हड़ताल खत्म नही की जाएगी इसके साथ ही डॉक्टरों का कहना है कि हमे लिखित में ये आस्वाशन भी चाहिए कि आगे हमे सेलरी सही समय पर मिले और हमारा एरियर भी दिया जाए निगम और डॉक्टरों के बीच बने इस गतिरोध में सबसे ज्यादा खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है अगर यही गतिरोध जारी रहा तो इसका खमियाजा जनता को उठाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :  धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के डॉक्टरों को मिली बड़ी कामयाबी

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *