किसान आंदोलन: किसानों ने दिल्ली गाजियाबाद रोड बंद की, एनएच-9 के सभी लेन पर कब्जा

BREAKING दिल्ली NCR

नई दिल्ली: हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी दिल्ली की सीमाओं पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करे रहे किसानों ने कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार सुबह एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। किसान नेताओं के अनुसार प्रदर्शन कर रहे किसान अलग-अलग समूहों में भूख-हड़ताल करेंगे और पहले समूह में 11 लोग होंगे। दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान बीते करीब चार हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं और नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को किसानों ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली सड़क बंद कर दी। इसके बंद होते ही पुलिस प्रशासन के मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि एनएच- 9 के सभी लेनों पर किसानों ने कब्जा कर लिया है। अगर यह नहीं खुलता तो दिल्ली से लौटने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
महाराजपुर बॉर्डर पहले से पुलिस वालों ने ही बंद कर रखा है। फिलहाल आनंद विहार की तरफ से गाजियाबाद आने के लिए लोगों को महाराजपुर के बदले आगे कौशाम्बी के रास्ते आने दिया जाता है।

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *