निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव द्वारा निर्मित टीवी सीरियल पारो एक नई सुबह का प्रसारण 4 अगस्त से डी डी किसान पर।

बॉलीवुड मनोरंजन

राँची/मुम्बई : [टाईम फॉर न्यूज़ – कुमार युडी] लोहरदगा झारखण्ड के फ़िल्म व टीवी सीरियल निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव द्वारा निर्मित टीवी सीरियल पारो एक नई सुबह का प्रसारण 4 अगस्त से डी डी चैनल पर किया जायेगा।रोज रात 8 बजें इस टीवी सीरियल का प्रसारण किया जायेगा।इस टीवी सीरियल में मुख्य कलाकारों में प्रमुख रूप से ललित परिमू, नीतू पांडेय, मालिनी कपूर, निशिकांत दीक्षित, आलोक कपूर, मानसिंह मीना, ऋषि ठाकुर, शुभा सक्सेना, रवीश सिंह, कोमल सिंह, ख़ुशी खान, सोनाली गौड़, शुभ्रा खरे, अमित जलोदिया, अमरनाथ कुमार और अंशुल कुमार नज़र आएँगे।इस सीरीयल के निर्माता अर्चना शर्मा, आशीष शर्मा, ललित मोहन और लाल विजय शाहदेव हैं।जिन्होंने मिलकर आगे भी बहुत कुछ करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव द्वारा निर्मित टीवी सीरियल पारो एक नई सुबह का प्रसारण 4 अगस्त से डी डी किसान पर।

ज्वलंत मुद्दे पर आधारित हैं टीवी सीरियल,झारखण्ड की संस्कृति दिखेगी।
लाल विजय शाहदेव हमेशा की तरह इस सीरीयल में भी राजस्थान के ज्वलंत मुद्दे को दिखाया है।राजस्थान में कई ऐसी जगह हैं,जहां अभी भी बेटी पैदा होना अभिशाप माना जाता है। इस सीरीयल की कहानी भी एक ऐसे दक़ियानूसी परिवार की है। जहां बेटी पैदा करना गुनाह माना जाता था।वहीं झारखंड में बेटी होना सौभाग्य की बात मानी जाती है।इस टीवी सीरियल की कहानी भी ऐसे ही एक लड़की कल्की की है।जो झारखंड से राजस्थान पढ़ने जाती है और पढ़ाई पूरी करने के बाद जब ख़ुशी से अपने घर लौटने के लिए निकलती है।तो पास के ही एक गाँव के सरपंच का दबंग लाड़ला उसे सड़क से उठाकर बेहोशी की हालत में उससे शादी कर लेता है।झारखंड की संस्कृति इस सीरियल में दर्शकों को देखने को मिलेगी।साथ ही हमेशा की तरह लाल विजय ने इस सीरियल में भी झारखंड की खूबसूरती और संस्कृति को दिखाया है।

इसे भी पढ़ें : भोजपुरी फ़िल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन का ट्रैलर माँ एंटरटेनमेंट चैनल पर होगी रिलीज

लाल विजय शाहदेव डी डी नेशनल और डी डी किसान के लिए कर चुकें हैं कई टीवी सीरियल का निर्माण।
निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने अपनी रचनात्मक क्षमता पर विश्वास रखते हुए दूरदर्शन और डी डी किसान चैनल पर बेहतरीन टी. वी. सीरीयल का निर्माण कर जता दिया है कि एक रचनात्मक व्यक्ति के लिए कोई भी प्लैट्फ़ॉर्म छोटा या बड़ा नहीं होता है।उसे पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करना चाहिए।दूरदर्शन के लिए पॉप्युलर सीरीयल “ये शादी है या सौदा”, “घंटेश्वर प्रसाद घंटेवाले”, “बेटा भाग्य से बिटिया सौभाग्य से” और डी डी किसान के लिए चर्चित सीरीयल “सलाम इंडिया“ का निर्माण करने वाले निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने हाल में ही दूरदर्शन के लिए “हमारी एंजल” सीरीयल का निर्माण सिक्किम में जाकर वहाँ के खूबसूरत वादियों में किया.

इसे भी पढ़ें : राहुल सिंह की अगली फ़िल्म प्रोडक्शन नंबर वन की शूटिंग सितम्बर में होगी।

पहली बार किसी सीरीयल में हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज़ में शूट करके लाल विजय ने बता दिया की निर्माता निर्देशकों द्वारा दूरदर्शन के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करना चाहिए. बतौर लाल विजय दूरदर्शन में अधिकांश निर्माता सिर्फ़ पैसे बचाने का सोचते हैं. उन्हें क्रीएटिविटी और प्रडक्शन वैल्यू से कोई लेना देना नहीं है. जिस दूरदर्शन ने बड़े बड़े प्रडक्शन हाउस को खड़ा किया और जो चैनल सबसे पुराना है उसका हमें सम्मान करना चाहिए. सरकार को भी चाहिए की बड़े प्रडक्शन हाउस के पीछे ना भागकर प्रतिभावान निर्माता निर्देशक की पहचान करे और उन्हें अच्छे प्रोग्राम बनाने के लिए आमंत्रित करे।

इसे भी पढ़ें : गोविंदा के बेटे यशवर्धन का हुआ कार एक्सिडेंट, एक्टर ने दी घटना की पूरी जानकारी

स्टूडेंट्स टाईम फॉर न्यूज़ पर सबसे पहले नतीजे चेक कर सकते हैं। दिए टाईम फॉर न्यूज़ लिंक पर क्लिक करें और मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2020 चेक करें।

 

इसे भी पढ़ें : चीनी निवेश की वजह से Paytm का भी हो सकता है बहिष्कार, Mobikwik के समर्थन में आए लोग  

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *