कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से परेशान दिल्ली पुलिस

दिल्ली NCR दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली : [टाईम फॉर न्यूज़ – अनिल पाल] दिल्ली पुलिस में कोरोना संक्रमण का मामलों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। अब तक 250 से अधिक पुलिसकर्मी इस बीमारी की चपेट में है। हाल ही में पता चला है कि अब कोरोना दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पहुंच गया है। यहां 10-11 पुलिसकर्मी संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में चांदनी महल थाने के बाद मालवीय नगर दूसरा ऐसा थाना है जहां 10-11 पुलिसकर्मी एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : 31 मई के बाद 2 हफ्ते के लिए और बढ़ सकता है लॉकडाउन

हांलांकि इससे पहले कोरोना का कोहराम दिल्ली पुलिस की अशोक विहार पुलिस कालोनी में भी मच चुका है। यहां अभी भी तमाम कोरोना संक्रमित होम क्वारेंटीन हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मालवीय नगर थाने मे इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद पूरे थाने को विशेष तौर पर सेनेटाइज करा जा रहा है। पता चला है कि यहां सबसे पहले एक सिपाही में कोरोना लक्षण देखने को मिले थे। उसकी ड्यूटी इलाके के एक हॉटस्पॉट में लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल का बड़ा खुलासा: लॉकडाउन में छूट देते ही 1 हफ्ते में कोरोना मरीजों की संख्या हुई?

कोरोना संकट के बीच CM उद्धव ठाकरे ने बुलाई सहयोगी दलों की बैठक मंगलवार को यहां के बाकी 9-10 अन्य पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। फिलहाल सभी संक्रमितों को एहतियातन अलग कर दिया गया है। जबकि सुरक्षित बचे पुलिसकर्मियों को सलाह दी गयी है कि वे भी एहतियात बरतें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोरोना ने अशोक विहार पुलिस कालोनी में कोहराम मचा दिया था। यहां करीब 200 से ज्यादा फ्लैट हैं। इनमें हजारों लोग रह रहे हैं। इस कालोनी में कई घरों में कोरोना लक्षण वाले मरीज पाये गये हैं।

यह भी पढ़ें: प्रभु दर्शन को तरस रहे ब्रजवासी, बढ़ने लगी ब्रज के मंदिर देवालयों को खोलने की माँग

———————————————————————————————————–

टाईम फॉर न्यूज़ देश की प्रतिष्ठित और भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल timefornews.in की हिंदी वेबसाइट है। टाईम फॉर न्यूज़.इन में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 9811645848 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टाईम फॉर न्यूज़ की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9811645848) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव करें।

TIME FOR NEWS  पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *